Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट ने “दादी मां की कहानियां-एक स्पर्श” कार्यक्रम का किया आयोजन

वृद्धों के बीच बांटे फल और मिठाईयां, अपनत्व का कराया अहसास

0 11

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट द्वारा मंगलवार को वृद्धाश्रम स्नेहदीप में “दादी मां की कहानियां-एक स्पर्श” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी वाइब्रेंट के पदाधिकारी एवं सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान वृद्ध माताओं और रोटरी सदस्यों के बीच अपनत्व एवं भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। वृद्ध माताओं ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को आर्शीवाद दिया।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। इस क्रम में सदस्यों ने 3-4 वृद्ध माताओं से उनके जीवन और बचपन से जुड़ी कहानियां सुनी। वृद्ध माताओं ने भी अपने जीवन के अनुभव, बचपन की यादें और बीते दिनों से जुड़ी कई बातें साझा की।

इस दौरान रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से वृद्ध माताओं के लिए 10 लूडो उपलब्ध कराये गए। साथ ही रोटेरियन राजीव रंजन, अवनीश अंशु, तनवीर अहमद, डॉ सौरव जगनानी, समीर राज चौधरी वृद्ध माताओं के बीच मिठाइयां, फल, फ्रूटी व मिनरल वाटर वितरण किया। साथ ही उन्होंने वृद्ध माताओं के साथ बैठकर मिठाई भी खाया।

मौके पर रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के ब्लड डोनेशन चेयरमैन राहुल कुमार गुप्ता, एस.जी.टी. आर्म्स राहुल कृष्णा, रोटेरियन गौतम सागर, रोटेरियन नीलेश लाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.