Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

पैगम्बर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने का जिक्र

0 7

गिरिडीह। गिरिडीह के प्रधान डाकघर और डाकघर में संचालित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल किसी रेवेन कासिम के नाम से डाक विभाग और पासपोर्ट आफिस को भेजा गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना की पुलिस अलर्ट हुई। नगर थाना प्रभारी रतन सिंह स्वयं पोस्ट ऑफिस पहुंचे और पुरे ऑफिस को खाली करा कर जांच की।

बताया जाता है कि एक फिल्म एक्ट्रेस निवेथा पिथौराज के हवाले से ये धमकी भरा ईमेल किया गया है, जिसमें पैगम्बर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए गिरिडीह के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.