भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
खुखरा में “मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047” बच्चों के बिच चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता तथा वार्ड नंबर 26 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मानव सेवा के क्षेत्र में कई कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर भाजपाईयों द्वारा कई कार्यक्रम किए गए। वार्ड नंबर 26 मछली मोहल्ला और महादेव तालाब मंदिर प्रांगण में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर आंगनवाड़ी, पोषण सखी, सहिया दीदियों ओर स्थानीय महिला, बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकु, महामंत्री अनिल सिंह, नीतू शोला सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।
मौके पर सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में निरंतर तत्पर हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।



इधर पीरटांड़ के खुखरा में संचालित छोटा नागपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाये जा रहे “मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय, विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ महतो एवं उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था।

