रोटरी कपल ने अतिबीर इंडस्ट्रीज कंपनी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
रोटरी द्वारा चलाये जा रहे रक्त्दान शिविर के तहत अब तक 151 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया रिकॉर्ड

गिरिडीह। गिरिडीह में थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण रक्त की कमी को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल द्वारा अतिबीर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड (चाइना प्लांट) परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन संतोष सरावगी ने रक्तदान कर किया। इस दौरान काफी संख्या में कंपनी में काम करने वाले लोगों ने रक्तदान किया।
मौके पर जहां चेयरमैन संतोष सरावगी ने रोटरी क्लब के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दी। वहीं क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इस रक्तदान शिविर अभियान का उद्देश्य अस्पताल में रक्त की उपलब्धता को बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष क्लब ने 151 यूनिट रक्त संग्रह कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो क्लब के अब तक चलाये गए रक्तदान अभियानों में से एक है।


शिविर को सफल बनाने में रोटेरियन अनित खंडेलवाल, रोटेरियन नम्रता सरावगी, रोटेरियन सत्यदीप, रोटेरियन राखी, रोटेरियन सिद्धार्थ गौरिसरिया, रोटेरियन शीतल, रोटेरियन रितेश, रोटेरियन सुरप्रीत एवं रोटेरियन आशिका सहित क्लब के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

