Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति ने बेंगाबाद थाना में दिया आवेदन

परिजनों पर मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप, पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

0 4

गिरिडीह/बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर महिला के पति किशोर महतो ने बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच उसकी पत्नी बैजयंती देवी घर में थी। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्यों एवं एक अन्य महिला द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

sawad sansar

आवेदनकर्ता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर पुलिस को दिए गए आवेदन में घटना के संबंध में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह तथा घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.