Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम मोर्चा की बैठक

रांची में आयोजित होने वाले जाति आधारित जनगणना अधिवेशन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

0 9

गिरिडीह। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की गिरिडीह जिला स्तरीय बैठक रविवार को झंडा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहिबुद्दीन आलम ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करना था। यह अधिवेशन 26 अक्टूबर को रांची में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की जिला कमेटी का विस्तार भी किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता रवि भूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रांची में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन ओबीसी समेत सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना की मांग को समर्पित है।

बैठक में सुनील कुमार, विनोद कुमार स्वर्णकार, मो. मंसूर अंसारी, दिलीप कुमार, राजेश कुमार रवि, गुलाम शाकिर, मो. असलम, मो. नौशाद, अरविंद नागवंशी, संतोष प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार, महेंद्र रजक, कृष्णा मंडल, किशोरी रविदास, अमीउद्दीन और रुपलाल दास समेत कई लोग उपस्थित रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.