दीपक मिक्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने किया बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन
येलो, ऑरेंज, ग्रीन और ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

गिरिडीह। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के तत्वावधान में संचालित दीपक मिक्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी के द्वारा रविवार को बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क में बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेल्ट ग्रेडिंग में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी एवं मध्य विद्यालय दुधिटांड़, बेंगाबाद की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने बेल्ट प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम
बेल्ट ग्रेडिंग के दौरान मोक्ष मोली, सत्यम कुमार, शशांक कुमार, हसिफा तैयब, हर्षवर्धन श्रेष्ठ एवं चुरामन कुमार मोहली को येलो बेल्ट प्रदान किया गया। साजिदा खातून, प्रार्थना चौधरी, सात्विका साहू, अयांस श्रीवास्तव, आरूस श्रीवास्तव, अंश, अर्थ एवं अंजनी साव को ओरेंज बेल्ट, आर्या मिश्रा, कार्तिक कुमार विश्वकर्मा, दिव्यांश श्रीवास्तव एवं सुप्रिया वर्मा को ग्रीन बेल्ट, मयंक यादव, दिव्यांका श्रीवास्तव एवं दर्पण श्रीवास्तव को ब्लू बेल्ट प्रदान किया गया।
मौके पर इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के जनरल सेक्रेटरी मो. इबरार कुरैशी तथा गिरिडीह स्थित दीपक मिक्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव उपस्थित थे ।

