Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पारसनाथ पहाड़ की तराई में पुलिस-सीआरपीएफ का बड़ा ऑपरेशन, केन बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

0 18

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ की तराई स्थित जिसकाबेड़ा जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और संदिग्ध उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एएसपी सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के अधिकारियों के नेतृत्व में जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पांच किलोग्राम का एक केन बम, 35 मीटर कोडेक्स वायर, 38 ग्रेनेड सेल समेत कई अन्य उपकरण जब्त किए।

sawad sansar

बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका

सुरक्षा बलों की ओर से बरामद विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान से विस्फोटकों को बरामद कर लिया गया।

लंबे अंतराल के बाद नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई इस बरामदगी को सुरक्षा बलों की अहम सफलता माना जा रहा है। फिलहाल जिसकाबेड़ा जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल अन्य संदिग्ध ठिकानों की भी तलाश कर रहे हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.