Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सतीश केडिया के एस साल हुए पूरे, कांग्रेसियों ने दी बधाई

कहा सतीश केडिया के नेतृत्व में पार्टी को मिली मजबूती

0 8

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सतीश केडिया के सफलतापूर्ण एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी। उनके आवासीय कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं केक काटकर जिलाध्यक्ष सतीश केडिया का मुंह मिठा कराया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

मौके पर उपस्थित अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, मो. निजामुद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. सोहेल, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बेलाल अहमद हुसैनी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, मानिर, ओवैस अहमद, शाहनवाज, दिनेश्वर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री केडिया के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में बतौर जिले में संगठन को नई मजबूती मिली है, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है और कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है।

sawad sansar

वहीं जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम सब मिलकर पार्टी को ओर मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही जनता की आवाज को बुलंद किया जायेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.