Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो में शामिल हुए सिहोडीह के दर्जनों युवा, महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत

कहा उपचुनाव को लेकर जल्द ही सभी बूथों पर होगा बूथ कमिटी को गठन

0 11

 

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के सिहोडीह में महानगर कमेटी की एक बैठक लखन राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए और संगठन मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान लखन राम और छोटू राम के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। जिसका महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी विचारधारा की पार्टी है जिसमें सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान मिलता है। कहा कि नाकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी का इस देश और राज्य में कोई भविष्य नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए काम किया जा रहा है। कहा कि गिरिडीह विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में हर बूथ पर शीघ्र झारखंड मुक्ति मोर्चा की बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।

sawad sansar
ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.