Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमीन विवाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भेजा जेल

एक माह पूर्व जमीन विवाद में शोभी यादव नामक व्यक्ति की की थी हत्या

809

गिरिडीह। एक माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी वीरेंद्र यादव को उसके टाटाक्यूरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी वीरेंद्र यादव ने गांव के एक विवादित जमीन को लेकर अपने पिता महेंद्र यादव और भाई छोटी यादव के साथ मिलकर गांव के शोभी यादव की हत्या कर दिया था। हालांकि पुलिस छोटी यादव और महेंद्र यादव को गिरफ्तार करने में सफल रही थी। जबकि तीसरा आरोपी वीरेंद्र यादव फरार हो गया था। वहीं घटना के एक महीना बाद वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से ही दबोचने में सफल रहें।

ITI

Comments are closed.