बरमोरिया पंचायत के चपरगौडा मैदान में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विजेता टीम को झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

गिरिडीह। सदर प्रखंड के बरमोरिया पंचायत के टंडसा, चपरगौडा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच चकाई मरांडी क्लब व चपरगोड़ा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें चकाई मरांडी क्लब खिलाड़ियों ने जीत दर्ज किया, जबकि चपरगोड़ा की टीम उपविजेता रही।
टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अथिति उपस्थित झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह व विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित बरमोरिया पंचायत के मुखिया मुन्नालाल साव ने टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों का हाँथ मिलाकर हौसला बढ़ाया और फिर जित हासिल करने के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



मौके पर मुख्य अथिति संजय सिंह ने कहा कि खेल में हार हार जीत होता रहता है, हारने वाले खिलाड़ियों को भी उदास नहीं होना है, उन्होंने फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन कराने वाले कमिटी का भी उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे खेल प्रतियोगिता आयोजन हमेशा किया जाना चाहिए।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, अंकित सहाय, राकेश सिंह, टुन्ना, मोनू सिंह, रसिक लाल, अनाल टुडू, समेत काफी संख्या मे ंखेल प्रेमी मौजूद थे।

