Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फंदे से लटक कर इंजीनियरिंग के छात्र सौरव ने की आत्महत्या

एक साल से शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर कर रहा था पढ़ाई

0 9

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने मंगलवार की रात को फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक छात्र के परिजन रात में सदर अस्पताल पहुंचे और सौरव को मृत अवस्था में देखकर चित्कार कर उठे। छात्र सौरव दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सारिन गांव का रहने वाला था और वह करीब एक वर्ष से शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराये पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

घटना के दूसरे दिन छात्र के पिता 50 वर्षीय विनय कुमार दास पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा है कि पिछले एक साल से वह शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराये पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की रात करीब 9.10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर बताया कि सौरव ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया है। सूचना मिलने के बाद सभी परिजन गिरिडीह के लिए रवाना हुए। वेलोग रात करीब 11.50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां स्ट्रेचर पर सौरव मृत अवस्था में पड़ा मिला।

sawad sansar

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता विनय कुमार दास द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र ने आत्महत्या क्यूं की इसका पता नही चल पाया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.