Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गणेश टेक्सटाइल पहुंचे विहिप व बजरंग दल के नेता, संचालक से की मुलाकात

घूप अगरबती जलाने को लेकर मारपीट किए जाने के मामले में प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

0 13

गिरिडीह। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी बुधवार को शहर के पदक चौक स्थित गणेश टेक्सटाइल पहुंचे और संचालक संजय सिंघानिया से मुलाकात कर कुछ दिन पूर्व धूप-अगरबत्ती जलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले की जानकारी ली।

इस दौरान विहिप और बजरंग दल के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि वे पीड़ित व्यवसायी के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

sawad sansar

मौके पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विभाग मंत्री अनुप यादव, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण, जिला मंत्री भरत साहू, विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री शिवपूजन कुमार, अनिल चंद्रवंशी, अरुण वर्णवाल, गौतम कुमार, अतुल जैन, ज्योतिष शाह, जय प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, केतन राज सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.