Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फर्जी APK भेजकर गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर क्राइम करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

0 4

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव के समीप मनियामारी जाने वाली सड़क के किनारे छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं।दोनों आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे।गुरुवार को साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरिडीह एसपी को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी तेलोडीह के पास बैठकर फोन के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव के रहने वाले 23 वर्षीय संतोष मंडल तथा बिरनी थाना क्षेत्र के बेहरवटांड के रहने वाले 20 वर्षीय छोटू कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम और फर्जी व्हाट्सएप नंबर का उपयोग कर gas bill update.apk, gas 2 admin apk और mngl gas bill update.apk नामक फर्जी APK फाइल लोगों के व्हाट्सएप पर भेजते थे और गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर लोगों से उनकी निजी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

sawad sansar

मामले में साइबर थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 07 अगस्त 2026 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

छापेमारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार, पुनित गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक आरक्षी अभिमन्यु कुमार तथा पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.