Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस ने मनाया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती अत्याचार, अन्याय और आतंक के खिलाफ नहीं झुकने का लिया संकल्प

0 32

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर कोंग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी और कभी भी अत्याचार, अन्याय और आतंक के खिलाफ नहीं झुकने की शपथ ली। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें जिला अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया।

मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज सारा राष्ट्र कृतज्ञ होकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने अल्पकाल के शासन के दौरान भारत को एक आधुनिक राष्ट्र की ओर ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और पंचायती राज कानून व्यवस्था को लागू किया। उन्होंने भारत के रक्षा कार्यक्रम अंतरिक्ष कार्यक्रम संचार क्रांति को एक नई दिशा दी और देश को तकनीकी रूप से अग्रणी देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का काम किया था। उन्होंने ही युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया। इस देश में अभूतपूर्व प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए दल बदल कानून पास किया और महिला आरक्षण के लिए संसद में बिल पेश किया। कहा कि वर्तमान समय में इस देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। जिसे हम सभी कांग्रेसी अपनी आखिरी सांस तक बचाने का काम करेंगे।

sawad sansar

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेजाम, सुलेमान अख्तर, राजेश तुरी, धनंजय सिंह, लड्डू खान, अशोक विश्वकर्मा, जुनैद आलम, नेसाब, मंजूर अंसारी, सोहेल, चाँद राशिद, सोनू खान, गोरु, बेलाल हुसैनी, इरफान, शाहनवाज़, दिनेश विश्वकर्मा चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद मनीर, मोहम्मद नवाब सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.