Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा महानगर मध्य एवं पूर्वी मंडल की हुई बैठक, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

संगठन मजबूती और सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को लेकर हुई चर्चा

0 12

गिरिडीह। भाजपा के द्वारा रविवार को गिरिडीह महानगर जिला के मध्य मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में की गई। जबकि गिरिडीह पूर्वी मंडल की बैठक उदनाबाद स्थित श्री ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। दोनों ही बैठकों में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से मजबूत होता है, इसलिए बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

sawad sansar

बैठक के दौरान भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसकी सक्रियता बूथ स्तर तक दिखाई देगी। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सह-संयोजकों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में गति लाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक संगठन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि समाज के बीच सेवा, संपर्क और जनसरोकार के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

बैठक में पूर्व विधायक निर्भय साहबादी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय सिंह, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, सुरेश साव, सुनील पासवान, मनोज दूबे, अजय रंजन, विभाकर पाण्डेय, संजीव कुमार, मुकेश जलान, संदीप दंगायच, सुमन सिन्हा, मनोज सिंह, संगीता सेठ, विनीता कुमारी, डोली पाठक, संदीप डायणगच, सिकंदर हेमब्रम, राजकिशोर साव, प्रदीप राय, गुलाब सिंह, गौतम राणा, सीताराम पंडित, गौतम तिवारी,इनोद साव समेत दोनों मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सह संयोजक उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.