Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

SIR के मुद्दे पर इंडी गठबंधन का हल्लाबोल 6 अक्टूबर को

प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

0 9

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को नया परिषदन भवन में INDIA गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आगामी आंदोलन की रणनीति से अवगत कराते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च निकालकर हल्ला बोला जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, माले नेता राजेश सिन्हा, राजद नेता गिरेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। बताया कि पदयात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।

sawad sansar

कहा यह आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और उससे जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। यह मांग SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच सामने आई है। कहा कि 6 अक्टूबर का आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, धनंजय सिंह, समीर राज चौधरी, कन्हैया पांडे,अली सुलेमान, शाहबाज, निजामुद्दीन अंसारी, बेलाल अहमद हुसैनी समेत INDIA गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.