Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

यादव महासभा ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

यादव समाज ने कहा- गिरिडीह ने खोया अपना संवेदनशील और समर्पित जनसेवक

0 5

गिरिडीह। गिरिडीह यादव महासभा, यादव समाज एवं यादव छात्रावास, पतारी की ओर से झारखंड के पूर्व मंत्री **स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू** के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। समाज के सदस्यों ने उनके निधन को गिरिडीह और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

*समाज ने बताया संवेदनशील व्यक्तित्व*

sawad sansar

यादव महासभा की ओर से कहा गया कि सुदिव्य कुमार सोनू केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि **सरल, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व** के धनी थे। उन्होंने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लोगों से जुड़कर काम किया और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे।

*गिरिडीह ने खोया अपना प्रिय भाई*

समाज की ओर से कहा गया कि उनके निधन से गिरिडीह ने एक समर्पित जनसेवक और अपना प्रिय भाई खो दिया है। उनके असामयिक निधन से यादव समाज एवं यादव परिवार गहरे शोक और मर्माहत है।

*शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना*

यादव महासभा एवं समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं सभी शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.