Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरो के हक और अधिकार के लिए भाकपा माले ने किया सभा का आयोजन

रैली में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए मजदूर, पूर्व विधायक विनोद सिंह और राजकुमार यादव ने मजदूरों को एकजुट होने का किया आह्वान

0 111

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर शुक्रवार को भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले औद्योगिक क्षेत्र चतरो में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चतरो से रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूरों के अलावे स्थानीय महिला व पुरुष शामिल हुए और दुनिया के मजदूरों एक हो सरीखे नारा लगाते हुए पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान रैली और सभा में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, असंगठित मजदूर मोर्चा के महामंत्री नीताय महतो, केंद्रीय सचिव, कन्हाई पांडेय, पूरन महतो, माले के जिला सचिव अशोक पासवान, राज्य कमिटी के सदस्य उस्मान अंसारी, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, अध्यक्ष किशोर राय, मोर्चा के मसूदन कोल, जिला कमिटी के अजीत राय,अजीत राय, हुबलाल राय ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मोर्चा के साथियों और माले के तमाम साथियों को मजदूर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मजदूरों का बड़ा संगठन गिरिडीह और गांडेय विधासभा बना है। कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को भारत में लागू कर रही है, चार लेबर कोड लाकर मजदूर का हक को मार रही है। पूर्व में आठ घंटे काम करते थे, लेकिन अब मजदूरों से 12 घंटा काम करवाया जा रहा है। कहा कि दिल्ली, नोएडा सहित पूरे देश में मजदूर आंदोलन कर रहे है। कहा कि गिरिडीह के तमाम फैक्ट्रियों में मजदूरों के साथ ज्याददाती हो रही है। केंद्र को समझ नहीं आता है, प्रवासी मजदूर हो, विदेशों में हादसे के शिकार होने वाले प्रवासी मजदूर को लाने, उनके परिवार को हक दिलाने की जिम्मेवारी सरकार की होती है। लेकिन आज भी मजदूरों को उनका हक और अधिकार नहीं मिलता है ।

sawad sansar

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जो सरकार जनता की नहीं है वो सरकार हमारी नहीं है। फैक्ट्री मजदूर, मनरेगा मजदूर, खटकामाव जनता को बर्बाद कर रही है। मोदी सरकार अडानी और अंबानी को खुश करने में व्यस्त है। हमारे लोग जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए कार्य कर रहे है, जबकि उसपर मुकदमा किया जाता है। उन्होंने गिरिडीह के मजदूरों को एक होने का आह्वान किया।

सभा को मोर्चा के महामंत्री नीताय महतो, ने कहा कि असंगठित मजदूर मोर्चा और माले के साथियों ने लगातार इस क्षेत्र में मजदूरों के लिए कार्य किया पूरण महतो, अशोक पासवान, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह में फिर से लाल झंडा लहराएगा। गिरिडीह कई नेता फैक्ट्रियों के साथ खड़ा मिलते है, जिसे आम जनता को समझने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.