Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पिटाई पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर लिया हिरासत में

0 14

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.