होमगार्ड जवानों की हुई महासभा , सेंकड़ो जवान हुए शामिल
365 दिन ड्यूटी लागू करने सहित उठी कई मांगे, आंदोलन की बनी रणनीति

गिरिडीह। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को बोरो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में विशाल महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में जिले के लगभग 400 से 500 सहायक पुलिस और गृह रक्षक जवान शामिल हुए। महासभा का मुख्य उद्देश्य गृह रक्षकों की 365 दिन ड्यूटी लागू करवाने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था। इस दौरान 365 दिन ड्यूटी के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के सामने रखीं, जिस पर एसोसिएशन ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। वहीं महासभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और महासचिव राजीव तिवारी ने जिले के तमाम गृह रक्षकों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव रामवचन प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भीमदेव राम, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,कंचन राय, प्रदीप कुमार पाण्डेय,शंकर सिन्हा,विनोद सिंह,नवल किशोर विश्कर्मा,चन्दन सोलंकी, सुरेंद्र यादव,समेत जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थें।

