Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आईजी के साथ एसपी करते रहे क्राइम मीटिंग, अपराधी एक के बाद एक तीन चेन स्केचिंग की तीन घटनाओं को देते रहे अंजाम

0 12

गिरिडीह। गिरिडीह में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर एक ओर जहां शनिवार को गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार बोकारो से आए आईजी के साथ क्राइम मीटिंग व्यस्त थे। वहीं शाम होते ही बेखौफ अपराधियों ने जिला मुख्यालय के तीन थाना क्षेत्र में महिलाओं से चैन स्केचिंग की घटना को आराम से अंजाम दें रहे थे। पहली घटना पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में हुई जहां बाइक सवार दो युवकों ने बच्चों को लेकर जा रही महिला के गले में पहनी करीब डेढ़ लाख की सोने की चेन स्केचिंग कर चलते बने।

sawad sansar

वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया सिहोडीह स्थित श्री मंगलमूर्ति भवन के बगल वाली गली में हुई। यहाँ भी बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले में मौजूद सोने की चेन स्केचिंग कर भाग खड़े हुए।

जबकि तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास के पास हुई। जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने सरकारी कर्मी राजेश चौधरी की मां आशा देवी के गले से करीब चार लाख के सोने का चेन छीन कर फरार हो गए।

चेन स्केचिंग की तीनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार हेलमेट पहने अपराधी चैन स्केचिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल एसपी डॉ बिमल कुमार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.