Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शादी से तीन दिन पहले मंगेतर ने रची हत्या की साजिश! प्रेम प्रसंग बना कत्ल की वजह

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा के अपहरण और हत्या मामले में गिरिडीह पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया है।

0 57

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा के अपहरण और हत्या मामले में गिरिडीह पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था और इसी संबंध के चलते नीरज की हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस के मुताबिक नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था और उसकी शादी 7 जुलाई को होने वाली थी। वह 4 जुलाई को राजस्थान से अपने घर लौटा था, लेकिन उसी दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद 5 जुलाई को उसके पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 201/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी बाद में पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

sawad sansar

पूछताछ में उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान के बीच प्रेम संबंध होने तथा नीरज को रास्ते से हटाने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को बेला जंगल में फेंक दिया गया था ताकि पहचान और साक्ष्य छिपाए जा सकें।
मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक होंडा स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए हैं।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रदीप दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, रोहित कुमार सिंह, छाया किस्कू, रोशन कुमार, मणिलाल सिंह, संजय यादव, सुमित कुमार सिंह, वेद प्रकाश पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.