Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

0 7

गिरिडीह। रांची में 9 से 10 अक्टूबर तक आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में गिरिडीह जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है।

प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबलों में गिरिडीह ने चाईबासा को 4-0, रामगढ़ को 2-0 और देवघर को 2-0 से हराकर लगातार तीन जीत दर्ज कीं और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में साहिबगंज के खिलाफ टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में गिरिडीह ने शानदार वापसी करते हुए गोड्डा को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

sawad sansar

गिरिडीह का प्रतिनिधित्व आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के अंडर-17 खिलाड़ियों ने किया। सभी खिलाड़ी कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय में अध्ययनरत हैं। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता का परिचय दिया।

जिला खेल पदाधिकारी ने प्रशिक्षक रघुराज रोशन के समर्पित प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और विद्यालय को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी शिविर के लिए किया जाएगा। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.