Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोड शो रद्द होने पर नाराज हुए सांसद मनोज तिवारी, हेमंत सरकार और जिला प्रशासन को घेरा

दुर्गा पूजा का हवाला देकर अनुमति रद्द करने पर सांसद ने उठाए सवाल, झंडा मैदान की नुक्कड़ सभा से भाजपा ने साधा राजनीतिक निशाना

0 15

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता विनोद सिन्हा की ओर से आयोजित रोड शो रद्द होने के बाद गिरिडीह की सियासत गरमा गई। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने झंडा मैदान में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान हेमंत सोरेन सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके और अभिनेत्री सौन्दर्या शर्मा के रोड शो को पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में दुर्गा पूजा का हवाला देते हुए इसे अचानक रद्द कर दिया गया। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन के इस कदम से जनता के बीच गलत संदेश गया है। सांसद ने राज्य सरकार से ऐसे अधिकारियों पर लगाम लगाने की जरूरत बताई।

sawad sansar

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों को गलत संदेश देकर सिर्फ भड़काने का काम किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली के जंतर मंतर पर जो परिदृष्य दिखाई दे रहा है उससे स्पष्ट है कि देश के युवा अब बरगलने वाले नही है। कहा कि देश के हालात को बिगाड़ने के लिए अब राहुल गांधी एलेन मास्क का सहयोग ले रहे है। जिसे देश का हर एक युवा समझ चुका है।

मोदी सरकार की तारीफ, युवाओं को दिया संदेश

सभा को संबोधित करते हुए अभिनेत्री डॉ. सौन्दर्या शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कम समय में मोदी सरकार ने भारत में बदलाव लाने का काम किया है और इस परिवर्तन में युवाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। वहीं, मनोज तिवारी ने युवाओं से बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने भविष्य और देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

नुक्कड़ सभा में दिखे भाजपा के सिर्फ कुछ नेता

रोड शो रद्द होने के बाद झंडा मैदान में आयोजित नुक्कड़ सभा में मनोज तिवारी, अभिनेत्री डॉ. सौन्दर्या शर्मा और भाजपा नेता विनोद सिन्हा शामिल हुए। इनके अलावे कार्यक्रम में भाजपा नेता नुनुलाल मरांडी, जिला महामंत्री संदीप डंगेयच, हरमिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा और रितेश सिन्हा मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.