Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

दो कारों और एक बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की गई जान, तीन गंभीर

0 403

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पिपराडीह पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे पिता और पुत्र की मौत हो गई। दो कारों और एक बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में जहां 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में उसके पिता की भी रास्ते में मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक किशोरी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि खांकीकला निवासी अब्बु हयात अपनी पत्नी रुबेना खातून, पुत्री अलीना परवीन और 6 वर्षीय पुत्र अमीनुल के साथ बाइक से बेरगी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पिपराडीह पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहली कार से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गया। घटना में बाइक सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 6 वर्षीय अमीनुल की मौके पर ही मौत हो गई।

sawad sansar


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अब्बू हयात और रूबीना खातून की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन अब्बू हयात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


इधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.