गिरिडीह पहुंचे भाजपा नेता सह सांसद मनोज तिवारी कहा युवा किसी बहकावे में आने के बजाय 2047 तक भारत को विकसीत बनाने में दें ध्यान

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को गिरिडीह पहुंचे भाजपा नेता सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश के युवा किसी राजनीतिक दल के बहकावे में आने के बजाय 2047 तक भारत को विकसीत बनाने में ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को बहकाकर मोदी सरकार के बहाने देश के खिलाफ खड़े करने का काम कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग बहकावे में आकर यूजीसी गो बेक का नारा लगा रहे है, लेकिन सवाल ये है कि यूजीसी लागू ही कहां हुआ है, जिसे गो बेक किया जा सके।
भाजपा नेता मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा भाजपा नेता सह समाजसेवी विनोद सिन्हा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व उन्होंने बरगंडा स्थित प्राचिन साई मंदिर में पूजा अर्चना की।

