Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड की नाबालिग बच्चियों को बड़े शहरों में बेचने वाले रैकेट से जुड़ी एक महिला गिरफ्तार

512

जमशेदपुर से मानव तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां जमशेदपुर रेल पुलिस ने झारखंड की नाबालिग बच्चियों को बड़े शहरों में बेचने वाले रैकेट से जुड़ी एक महिला को रविवार,9 फरवरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दिल्ली बेचने के लिए ले जाई जा रही एक नाबालिग बच्ची को भी बरामद किया है, जो जमशेदपुर के परसुडीह लोको कॉलोनी की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची को बेचने के आरोप में जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम निशु तियू है। वह पूर्व सिंहभूम की डुमरिया की रहने वाली है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह बच्चियों को बेचने वाले रैकेट से जुड़ी है। उसने बताया है कि रांची की रहने वाली अंजली कच्छप ने उसे इस काम में लगाया था। लड़कियों को रांची तक पहुंचाने का किराया भी उसे अंजलि कच्छप ही देती थी। हर लड़की की एवज में उसे 10-15 हजार रुपये दिए जाते थे। अब तक बेची गई ज्यादातर लड़कियां आदिवासी समाज की हैं।

ITI

Comments are closed.