Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गायत्री परिवार ने शिव मंदिर में किया गायत्री महायज्ञ का आयोजन

469

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा रविवार को महेशमुंडा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 40 लोगों के द्वारा अपने हाथों से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कर सबके मंगलमय, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। साथ ही सभी ने गायत्री मंत्र जप, गायत्री मंत्र लेखन करने एवं सदैव सदाचरण करने का भी संकल्प लिया। यज्ञ का संचालन लव कुमार सिन्हा एवं चिरंजीवी राम के द्वारा की गई।

इस मौके पर लव कुमार सिन्हा ने कहा कि यज्ञ का अर्थ होता है दान एवं संगतिकरण। गायत्री परिवार के द्वारा इन यज्ञों के आयोजन के द्वारा समाज में अच्छे विचार, सदाचारी लोगों को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है ताकि समाज में सदाचारी एवं नेक इंसानों की संख्या बढ़ सके। साथ ही समाज में छाए हुए विभिन्न प्रकार के दुष्प्रवृतियां का निराकरण हो सके।

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में बलराम विश्वकर्मा, छोटू राम, मथुरा राय, पंकज राम, विश्वनाथ राणा, मुरारी लाल विश्वकर्मा, सत्यभामा देवी, विनीता देवी, अनीता देवी, पूजा देवी, मनीषा कुमारी सहित गांव के लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

ITI

Comments are closed.