Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सेवा संकल्प अभियान के समापन पर महादेव मंदिर में भव्य भंडारा, श्सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी, गिरिडीह की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन शनिवार को बस स्टैंड परिसर स्थित महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

0 2

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी, गिरिडीह की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन शनिवार को बस स्टैंड परिसर स्थित महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह के सौजन्य से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर मौजूद प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय सिंह और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में कई सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं।

sawad sansar
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजित राय ने अभियान को नगर क्षेत्र में सफल बताते हुए कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकु) ने बताया कि अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान, बच्चों के बीच फल एवं टॉफी वितरण, रक्तदान और चिकित्सा शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार (गुड्डू) ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है।

कार्यक्रम में दिलीप वर्मा, शालिनी वैषकियार, महादेव दुबे, अजय रंजन सिंह, हरबिन्दर सिंह बग्गा, टिंकू सिन्हा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.