Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ठीकेदार के घर चोरी करने वाले को कोलकता पुलिस ने किया गिरफ्तार

पचंबा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित ससुराल से करीब 55 लाख से अधिक के जेवरात किया जप्त

0 11

गिरिडीह। कोलकाता के बेनियापुकुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के घर से लाखो के जेवरात चोरी करके भागे जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन पासवान, पिता बंसी पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित आरोपी के ससुराल से चोरी किए गए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

 

बताया जाता है कि घुपन पासवान कोलकाता में एक बड़े ठेकेदार के घर में कोठीबारी का काम करने के साथ खाना बनाने का काम करता था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने ठेकेदार के घर से सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी किए गए आभूषणों को उसने पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित अपनी ससुराल में छिपाकर रख दिया था। उसकी सास का नाम देवकी देवी बताया गया है।

 

sawad sansar

चोरी की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार ने कोलकाता पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में बेनियापुकुर थाना, कोलकाता में कांड संख्या 280/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान कोलकाता पुलिस ने घुपन पासवान को कोलकाता से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर पचम्बा थाना पुलिस के सहयोग से कमरसाली स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोने के जेवरात बरामद किया है । इसके बाद कोलकाता पुलिस बरामद सोने और आरोपी को अपने साथ कोलकाता ले गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.