Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, संगोष्ठी का किया आयोजन

भाजपाईयों ने काला पट्टी बांधकर किया शहर भ्रमण विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत के इतिहास की पीड़ा और एकता का संकल्प: राज सिन्हा

0 4

गिरिडीह। भाजपा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धनबाद के विधायक राज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता और महामंत्री संदीप डांगेच के संचालित में आयोजित संगोष्ठी के बाद भाजपाईयों ने काला पट्टी बांधकर बस स्टैंड पेट्रोल पंप से मौन जुलूस निकालकर अंबेडकर चौक तक भ्रमण किया।

sawad sansar

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन किया गया। जिससे आज की पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है। कहा कि आज 15 अगस्त के दिन हमलोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन इस दिन के लिए हमारे पूर्वजों ने कितनी कुबार्निया दी। आजादी के बाद हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन में कम से कम दस लाख हिंदुओं की हत्या हुई थी। इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत के इतिहास के उस अत्यंत पीड़ादायक अध्याय की याद दिलाता है, जब वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपने घर, गांव, जमीन-जायदाद और अपनी जन्मभूमि छोड़कर अनजान जगहों पर विस्थापित होना पड़ा। यह केवल भारत के भूगोल का विभाजन नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, परिवार और भावनाओं को झकझोर देने वाली एक बड़ी मानवीय त्रासदी थी। कहा कि विभाजन के समय लाखों परिवारों को अपने प्रियजनों से बिछड़ना पड़ा। अनेक लोगों ने हिंसा और अराजकता के बीच अपना सब कुछ खो दिया। उनकी पीड़ा और संघर्ष को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं हैं।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन सभी ज्ञात-अज्ञात लोगों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर देता है, जिन्होंने उस कठिन दौर को सहन किया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि इतिहास की घटनाओं को केवल किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें यह संदेश देती है कि नफरत और हिंसा कभी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकती। समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा, सद्भाव और संवाद जितना मजबूत होगा, राष्ट्र उतना ही सशक्त होगा।

मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, दिनेश यादव, विनय सिंह, विनीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, देवराज, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, संत कुमार लल्लू, भोलेनाथ गुप्ता, सुनित सिंह, राजेश जायसवाल, संजू देवी, संतोष गुप्ता, रामबाबु साव, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, खिरोधर दास, मनोहर यादव व मनोज पांडेय, विवेक गुप्ता विक्की, सदानंद राम, श्रेयांश सौरभ, आदित्य यादव, अमित आर्य, नीलू सिन्हा, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा, सुरेश मोहली, गोपाल कुमार, सुरेंद्र मंडल सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.