Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुई दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा

कहा गिरिडीह को संवारने के लिए उनके पति ने किया कठिन परिश्रम, अब वो उनके अधूरे मकसद को करेंगी पूरा

0 10

गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुए गिरिडीह विस के उप चुनाव को लेकर झामुमो जुट चुका है। सोमवार को उत्सव उपवन में हुए जिला कमिटी की बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा अपनी दोनों बेटियों सृष्टि और समृद्धि के साथ शामिल हुई और सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। हालांकि बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही वे अपनी दोनों बेटियों के साथ हॉल में पहुंची माहौल काफी भावुक हो गया। बैठक में पूर्व से मौजूद राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, महासचिव कोलेश्वर सोरेन सहित पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बैठक ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
बैठक ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने जहां श्वेता शर्मा के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जूट जाने का अहवान किया। वहीं दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा ने कहा कि गिरिडीह के विकास के लिए हर अधूरे सपने को वे पूरा करने का कार्य करेंगी। कहा कि सुदिव्य जी जैसे आपके सुख दुःख में साथ खड़ा रहते थे, वैसे ही मैं भी आपके सुख दुःख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूँगी। कहा कि उनके पति स्व0 सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह को संवारने के लिए कठिन परिश्रम किया था और अब वो उनके अधूरे मकसद को पूरा करेंगी।

sawad sansar

बैठक में कृष्ण मुरारी शर्मा, शहनवाज अंसारी, रॉकी सिंह, दिलीप रजक, टुन्ना सिंह, अभय सिंह, दारा हाजरा, प्रीति भास्कर, माला देवी, सहित काफी संख्या में बेंगाबाद, गांडेय और सदर विस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.