Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसआईआर के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला

एसआईआर के बहाने लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है भाजपा: संजय सिंह

0 13

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर दो निर्वाचन आयुक्तों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बीच मतभेद सामने आने के बाद राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को झामुमो ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और शहर के टॉवर चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में टॉवर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

sawad sansar

मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। जनता से उसके वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। कहा कि मतदाता सूची तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.