Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी में विशाल इंटरप्राईजेज नामक इलेक्ट्रोनिक्स सोप में चोरी

करीब 6 लाख रूपये के फ्रिज समेत कई अन्य समान पर किया हाथ साफ, दूकान के बाहर छोड़े पांच फ्रिज

0 4

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी बाईपास में संचालित विशाल इंटरप्राइजेज में टीवी फ्रिज की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। देर रात अपराधियों ने गुमगी बाईपास में स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक टीवी, फ्रिज की दुकान में घुस कर लगभग 6 लाख की लागत के टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर साथ ले गए। इस दौरान चोरों ने पांच फ्रिज को दुकान के बाहर फेंक दिया है। सुबह किसी ने दुकान के बाहर फ्रिज फेंका हुआ देखा तो दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

sawad sansar

विशाल इंटरप्राईजेज के संचालक गुमगी निवासी प्रदीप गुप्ता फौरन दुकान पहुंचे और शटर खोलकर देखा कि दुकान का पिछला गेट टूटा हुआ है और फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान के पास से रॉयल स्टेक की बोतल भी बरामद की है।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.