Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राजद नेताओं ने मनाया पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस, कई लोगों ने थामा राजद का दामन

जिले में पार्टी को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

0 12

गिरिडीह। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को नया परिषद भवन पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव इनामुल हक एवं वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत राजद के सभी नेताओं द्वारा केक काटकर किया गया। जिला अध्यक्ष इरफान आलम की की अध्यक्षता और युवा राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के संचालन मे ंहुए कार्यक्रम के दौरान जमुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार दास के नेतृत्व में राहुल कुमार दास, प्रकाश दास, सुनील राणा, नीतू कुमारी, हीरामणि यादव, गीता देवी, रवीना देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी एवं पिंटू यादव सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

sawad sansar

इस मौके पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के नए एवं पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही गिरिडीह जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को पूरे गिरिडीह जिले में ओर अधिक सशक्त एवं धारदार बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।

वहीं युवा राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों में प्रखंड कमेटियों का गठन एवं विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों एवं जनसमस्याओं को लेकर पार्टी लगातार धरना-प्रदर्शन तथा जनआंदोलन चलाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.