Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वर्ष 2024-26 के लिए जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का हुआ चुनाव

तीसरी बार चुने गए निर्मल झुनझुनवाला अध्यक्ष व प्रमोद कुमार महासचिव

756

गिरिडीह। वर्ष 2024-26 के लिए गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का का गठन किया गया। चुनाव पदाधिकारी प्रदीप डोकनिया, प्रवीण बगड़िया व सुनील मोदी के देख रेख में चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम निर्विरोध निर्वाचित 11 सदस्यों ने 10 सदस्यों को नई कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया और उसके बाद कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

इस दौरान सर्वसहमति से एक बार फिर चैंबर के अध्यक्ष के लिए निर्मल झुनझुनवाला व महसचिव पद के लिए प्रमोद कुमार के नाम प्रस्तावित किया गया। वहीं अमरजीत सिंह सलूजा एवं राजेंद्र बगड़िया उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि सह सचिव निर्मल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष विकास खेतान तथा सह कोषाध्यक्ष के राजेश अग्रवाल का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया।

ITI

Comments are closed.