Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रक्तदान शिविर व पौधा रोपण से रोटरी क्लब ने की नये सत्र की शुरूआत

0 33

गिरिडीह। रोटरी के नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस के मौके पर बुधवार को रोटरी गिरिडीह द्वारा सेवा संकल्प के तहत रोटरी आई हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल जोन रवि चूड़ीवाला ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। मौके पर शिविर संयोजक डॉ तारक नाथ देव ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक एक पौधा देकर सम्मानित किया।

sawad sansar

इस दौरान रोटरी गिरिडीह द्वारा दूसरे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ मो० आजाद, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ मीता साव, डॉ विनय गुप्ता, डॉ विकास लाल, डॉ राहुल चौधरी, डॉ तारकनाथ देव, डॉ अंकुर उपाध्याय, डॉ मुकेश कुमार एवं शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बगड़िया एवं संजय शर्मा को पौधा एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही रोटरी गिरिडीह द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया गया। वहीं दोपहर में रोटरी प्यार बांटते चलो के तहत 100 लोगों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम को सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्णवाल, रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन अध्यक्ष विशाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ तारक नाथ देव, विकास बगड़िया, गुरप्रीत सिंह सलूजा, मंजीत सिंह शंभू जैन, प्रदीप डालमिया, मनीष तर्वे, अमित डे, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, पीयूष मुसद्दी, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदन दारुका, अजय जैन, विकास बसईवाला, हर्ष केडिया, जगजीत सिंह सलूजा, रोहित जैन, सारंग केडिया, राजन जैन, सिद्धार्थ जैन, तरनजीत सिंह, मयंक भदानी, मोनू खंडेलवाल, आकाश कुमार, कृति गुप्ता, स्मिता बर्णवाल, श्वेता बगड़िया, प्राची मुसद्दी, आभा बगड़िया, रिप्सी जैन सहित ब्लड बैंक के सभी कर्मियों की अहम भूमिका रही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.