फन्दे से लट,ककर युवक ने की आत्मह,त्या, अस्पताल में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया में एक युवक द्वारा फंदे से लट,ककर आत्,महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान छछन्दों घुटीया के रहने वाले कुल्ली तुरी के पुत्र रोहित कुमार तुरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक के फंदे में लटकाने के बाद जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो आनन फ़ानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में भी घटना को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।


सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल युवक की मौत किस वजह से और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

