Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपाईयों व मुफ्फसिल थाना प्रभारी के पहल पर मृतक सरयु पंडित के परिजनों को मिला न्याय

ट्रांसफार्मर बनाने के क्रम में करंट लगने से हुई थी सरयु पंडित की मौत, मिला मुआवजा

0 10

गिरिडीह। ट्रांसफार्मर बनाने के क्रम में करंट लगने से काल के गाल में समा चुके सदर प्रखंड के मटरुखा पंचायत निवासी बिजली विभाग के कर्मी स्वर्गीय सरयू पंडित के परिजनों को आखिरकार भाजपा नेताओं के पहल पर मुआवजा दिया गया। सोमवार को भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, भाजपा नेता विनय सिंह, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि सहित कई लोग डांडीडीह पावर हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बिजली विभाग के एसडीओ बैकुंठ दास सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की।

sawad sansar

वार्ता के दौरान विभाग व विभागीय संवेदक द्वारा पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान करने तथा परिवार के एक योग्य सदस्य को मानवदिवस कर्मी के रूप में बहाल करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही तत्काल राहत के रूप में मृतक की पत्नी को तीन लाख का चेक प्रदान किया गया। साथ ही विभाग ने शेष देय राशि का भुगतान आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छह माह के भीतर करने का आश्वासन दिया।

वार्ता में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मटरुखा मुखिया रविंद्र मंडल, दीपक पंडित, विनय कुमार सिंह, रामेश्वर पंडित, ध्रुवदेव पंडित, सीताराम पंडित, नारायण पंडित सहित कई लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.