भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के साथ गिरिडीह पहुंचे जेएलकेएम नेता देवन्द्रनाथ महतो
हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा नही सुधरी हेमंत सरकार तो झारखंड में एक बार फिर होगा उलगुलान

गिरिडीह। जेपीएएसी, जेएसएसी व सीजीएल प्रकरण को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ कर उनकी सत्ता को हिलाने वाले जेएलकेएम के नेता देवेन्द्र महतो गुरुवार की सुबह गिरिडीह पहुंचे। वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से निकले भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का नेतृत्व करते हुए गिरिडीह पहुंचे और शहरी क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने एक बार फिर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ जारी उनकी लड़ाई सफल रही। हेमंत सरकार को झुकना पड़ा। 22 भर्ती परीक्षा को रद्द करना पड़ा। लेकिन हेमंत सरकार ने एक बार फिर छात्रों को छलने का काम किया। कहा कि मामले में सीबीआई जांच नही कराने पर अड़ी हेमंत सरकार अगर अब भी नही सुधरी, तो झारखंड में एक बार फिर उलगुलान होगा, एक क्रांति होगी और युवा देखना चाहते है कि हेमंत सरकार में कितना लाठी और आशू गैस चलाने की हिम्मत है।



कहा कि सवाल झारखंडी युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हेमंत सरकार को नौकरी बांटने या मनमानी के लिए नही छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में युवा रुकने और थकने वाले नहीं। जरूरत पड़ी तो झारखंड में बड़े पैमाने पर चक्का जाम किया जायेगा।
इस दौरान जयराम महतो बनाम राज्य पुलिस के बीच चल रहे लड़ाई के मुद्दे पर देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक अधिकारी को इतना हिम्मत कैसे हुआ कि वो एक विधायक का अंदरूनी कॉल रिकॉर्डिंग किए। क्या सोचते है कि गरीबों की आवाज उठाने वाले जयराम महतो के आवाज को दबाएंगे। पुलिस महकमा को सामने आ कर माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि राज्य के थानों के हालात कैसे है, ये किसी से छिपा नहीं है।

