Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

मशाल के साथ झंडा मैदान से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प का दिया संदेश, बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हेमंत सरकार पर बोला हमला

0 16

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को झंडा मैदान में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष के नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, जिला प्रभारी सरोज सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए और मशाल जलाकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेवा का संकल्प दिलाया। साथ मशाल के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा सकंल्प का संदेश दिया।

झंडा मैदान में बनाये गये भव्य मंच व विशाल एलईडी स्क्रीन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प् ूपसस कव पज संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश और जनता के हित में जो आवश्यक होगा, उसे वह पूरा करेंगे।

sawad sansar

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। वहीं देश में एयरपोर्ट की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है।

इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र प्रायोजित कई योजनाओं को राज्य सरकार गंभीरता से लागू नहीं कर रही है, जिसके कारण योजनाओं का सही तरीके से जनता को लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यदि डबल इंजन की सरकार होती, तो राज्य के विकास को गति मिलती।

कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, विभाकर पांडेय, चुन्नू कांत, सुनील पासवान, दिनेश यादव, मनोज साहू, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, महादेव दुबे, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, प्रकाश सेठ, महेश राम, सुरेश मंडल, नवीन सिन्हा, संदीप डंगायच, हरबिन्दर सिंह बग्गा, संगीता सेठ, उषा देवी, युवा मोर्चा के संजीव कुमार गुड्डु, मिथुन चन्द्रवंशी, विक्की गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.