Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुष्कर्म और हत्या की शिकार किशोरी के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा, हेमंत सरकार और पुलिस पर भड़की, कहा हेमंत सरकार के कार्यकाल में बढ़ा अपराधियों का तांडव

0 268

गिरिडीह। बगोदर विस के हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना इलाके में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में अब तक प्रशासन के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं इस मामले में घटना के एक सप्ताह के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से विष्णुगढ़ थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे है। इस बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता आशीष कुमार बॉर्डर सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार पर भड़कते हुए कहा कि हेमंत सरकार लड़कियों को सुरक्षा देने का दावा करती हैं और दुष्कर्म व हत्या की घटना के इतने दिनों बार भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होना हेमंत सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कहा कि सरकार के एक प्रतिनिधि तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जो हेमंत सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा कि हेमंत सरकार के राज्य अपराध बढ़ने के साथ ही अपराधी अब तांडव करने लगे हैं। मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने भी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार की बेशर्म पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय है किशोरी के परिजनों पर ही दबाव डालती है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.