जनता जागरूकता संघ की आक्रोश यात्रा को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

गिरिडीह। शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने 22 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश यात्रा की अनुमति नहीं दी है। अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह धीरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा की अनुमति देने से शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
प्रशासन के अनुसार, जनता जागरूकता संघ, वेलफेयर ट्रस्ट, बस स्टैंड रोड, गिरिडीह की ओर से 22 अगस्त को आक्रोश यात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई थी। आवेदन में 21 अगस्त को छात्रों के विरोध प्रदर्शन और MMDRAB & 2026 को लेकर हुए शांतिपूर्ण धरना का उल्लेख किया गया था। साथ ही, बाद में दूसरी इकाई द्वारा पहली इकाई पर हमला किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई थी।


एसडीओ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आम लोगों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित आक्रोश यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है।
प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों और आम लोगों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, ऐसी किसी भी गतिविधि से बचने को कहा गया है, जिससे शहर की शांति और विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
इधर, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।

