Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एमएमडीआर बिल के खिलाफ झमुमो ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी और बाबूलाल मरांडी के खिलाफ लगाए नारे

0 10

गिरिडीह । एमएमडीआर बिल के मुद्दे को लेकर झामुमो ने रविवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के टावर चोक पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता जमा हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चन्दा चोर जैसे कई नारे लगाए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन का दौर जारी रहा।

प्रदर्शन में जेएमएम नेता अभय सिंह, रॉकी सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, पूर्व विधायक केदार हाजरा, कृष्णमुरारी शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बारिश के बीच भी जेएमएम कार्यकर्ताओं का हुजूम धरने में बैठा रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.