Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा ने किया अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन

देश के कई राज्यों से शामिल हुए प्रतिनिधि, लिए गए कई निर्णय

0 15

गिरिडीह। पारसनाथ की तलेटी में स्थित मधुबन गेस्ट हाउस सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन एवं मरांग बुरु को बचाने के लिए मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में दो दिवसीय धर्म सम्मेलन को सुचारू एवं सफ़ल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान मरांग धोरोम गाढ़ सम्मेलन में आदिवासी संतालों का परंपरा पुरखौती अधिकार को बनाए रखने, धर्म संस्कृति सामाजिक विधि विधान और मरांग बुरु को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा विधि एवं संवैधानिक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने को लेकर कई निर्णय लिए गए।

महासभा में मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा, केंद्रीय सचिव हीरालाल मांझी, कोषाध्यक्ष सोमई टुडू उड़ीसा, TAC सदस्य जसाॅंय मार्डी कोल्हान , मरांग बुरु धर्म नायके बाबा चंदोलाल टुडू , महावीर मुर्मू, विष्णु किस्कू, सुधीर बास्के, दिलीप मुर्मू, रतिलाल टुडू धनबाद, आलोक बास्के उड़ीसा, बेनीलाल टुडू संताल परगना दिशाेम मांझी बाबा, डॉ. जगजीवन मुर्मू बिहार, महावीर बास्के असम, महेश मरांडी, एतो बास्के, शुकेज हेम्ब्रम, सुनील मुर्मू, बाबूराम सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, भगवान किस्कू, सुशांत प्रसाद सोरेन, बिरजू मरांडी, शनिचर बेसरा, अशोक मुर्मू बोकारो, सुरेश मरांडी, बिहार, केसी टुडू, रविन्द्र हांसदा, नारायण मुर्मू, प्रभाकर हांसदा, रमेश हेम्ब्रम, अजीत बेसरा, सुरेश मुर्मू, बुधन हेम्ब्रम, अजय हेम्ब्रम बोकारो, राजेश किस्कू, रूपलाल सोरेन, तुलसी मरांडी, धनीराम मरांडी, अपर्णा हांसदा, शांति देवी समेत धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका, जमशेदपुर, कोल्हान के अलावे उड़ीसा, बिहार, असम, राज्यों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.