Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नीट पेपर लीक के खिलाफ झारखंड छात्र मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

झामुमो नेताओं ने कहा पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़

0 31

गिरिडीह। नीट पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें झामुमो छात्र मोर्चा के अलावे झामुमो नेता शामिल हुए। आक्रोश मार्च झामुमो कार्यालय से निकलकर टावर चौक पर पहुंची। जहां केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट का पेपर लीक होने से देश भर के नौजवानों में आक्रोश है। इस घटना से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा लेने वाली एजेंसी एनटीए पर से देश के नौजवानों का विश्वास खत्म हो गया है। वहीं महिला नेत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार से विद्यार्थियों की उम्मीद खत्म हो गई है।

sawad sansar

मौके पर उपस्थित महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी ने कहा कि केन्द्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।

आक्रोश मार्च में झारखंड छात्र मोर्चा के नेता विशाल झा, आदित्य यादव, रोहित मंडल, कुंदन सिंह ,आर्यन वर्मा ,अंकित राज, रौनक मिश्रा, करण यादव, राजू सोरेन, दयानंद, बिट्टू , डब्लू, राज पांडे अनिल, राहुल, प्रिंस, आशीष सहित झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, अखिलेश महतो राजू , बरकत अली, नुनूराम किस्कू, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.