Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दलीय आधार पर नगर निगम चुनाव होने रालोजपा अकेले लड़ेगी चुनाव : राजकुमार राज

प्रेसवार्ता कर दी कई अहम जानकारियां

0 274

गिरिडीह। अगले वर्ष झारखंड में होने वाले नगर निग़म चुनाव में रालोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। बशर्ते चुनाव दलीय आधार पर हो। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने सोमवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पार्टी की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से जानकारी दी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला और प्रखंड स्तर पर लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। साथ ही राज्य की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर भी पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने निगम चुनाव के लिए मेयर पद के लिए अमित भट्टाचार्य के नाम की घोषणा भी कर दी।प्रेसवार्ता के दौरान राजकुमार राज ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आने वाले समय में प्रस्तावित आंदोलनों को लेकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि लोजपा जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश सिन्हा,जिला अध्यक्ष विनीत कुमार,प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिद भट्टाचार्य,जिला प्रधान महासचिव कमलेश शर्मा,जिला महिला अध्यक्ष आशियाना प्रवीण, जिला उपाध्यक्ष संदीप एकघरा, जिला महासचिव रंजीत सिंह उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.