Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शीतलपुर के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, नगर अध्यक्ष ने किया स्वागत

दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

0 6

गिरिडीह। झमूमो जिला कार्यालय में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के शीतलपुर के रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक युवा विशाल रवानी के नेतृतत्व में पहुंचे और झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवा विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडकर पहुंचे थे। मौके पर मौजूद झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता, अजीत सिन्हा ने सभी युवकों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि झामुमो के विकास कार्यों को देखकर वे पार्टी में शामिल हुए। वहीं विशाल रवानी ने कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। जबकि झामुमो सभी समुदाय को साथ लेकर चलती है। कहा कि वे दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विकासशील गिरिडीह के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

sawad sansar

मौके पर नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि युवाओं का झामुमो की ओर झुकाव बढ़ा है। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी के लिए मजबूती और निष्ठा से कार्य करने की बात कही और संगठन को और मजबूत बनाने व दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

झामुमो की सदस्यता ग्रहन करने वालों में मुख्य रूप से रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा,राजेश महतो,मोनू कुमार समेत कई युवा शामिल है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.